हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के मेगा स्टोर में शेम्पू और फेसवॉश समेत कई प्रोडक्ट चोरी करते दो लोगों को पकड़ा है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पतंजलि स्टोर सुरक्षा प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी लोगों को कोर्ट से जेल भेज दिया है। बुधवार रात सुरक्षा कर्मियों ने दो लोगो को तलाशी के लिए रोका तो उनके थैले से पतंजलि योगपीठ के प्रोडक्ट तुटपेस्ट, शेम्पू, आदि मिले है। शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि सुरक्षा प्रभारी सुनील कुमार पुत्र कृष्ण कुमार की शिकायत पर रवि भारती पुत्र तारकेश्वर महतो निवासी बाँधगोड़ा साईट थाना पिडराजोरा झारखंड और गौरव पुत्र संजय कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट से जेल भेज दिया है।