रुड़की। गर्मियों में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बसों का इंतजार करना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब है। यहां यात्रियों के लिए कोई यात्री प्रतिक्षालय न तो हाईवे प्राधिकरण ने बनाया और न ही नगरपालिका या रोडवेज ने बनाया है। चिलचिलाती धूप में यात्री बसों की प्रतीक्षा करते हैं। सामाजिक संस्थाओं ने समय-समय पर सभी संबंधित विभागों से रोडवेज बस स्टैंड के बाहर प्रतिक्षालय बनाने की मांग की है।
नगरपालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली का कहना है कि जनता की इस मांग पर संज्ञान लिया गया है। अवर अभियंता को इस संबंध में एस्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है। जल्द ही, रोडवेज बस स्टैंड के बाहर नगर पालिका की ओर से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करा दिया जाएगा। साथ ही, खराब वाटर कूलर को बदलने के लिए भी कहा गया है।