रुड़की। पुलिस ने पांच हजार के इनामी को सिकरोढ़ा गांव स्थित स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद किया है। शनिवार रात भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि पांच हजार का इनामी मुर्तजा निवासी सिकरोड़ा गांव में देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर सिकरोढ़ा स्कूल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद किया है।