रुड़की। नगर पालिका कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने पौधरोपण किया गया। पालिकाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वह पॉलीथिन के खिलाफ चल रहे अभियान में अपना योगदान दें। इसके लिए लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह चौधरी, दीपक शर्मा, संदीप चौधरी, तारीख खान, कमल दीप, वसीम अब्बासी, आशु मलिक, प्रदीप ध्यानी, रजत रावत, तस्नीम फारुकी, शमशाद अहमद, राजेश कुमार और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।