रुड़की। देशभर में प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को 10 बजकर 10 मिनट पर रुड़की के सुनहरा वट वृक्ष शहीद स्मारक, कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर और हरिद्वार में स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों को याद किया जाता है। रुड़की तहसील में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष देशबन्धु, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी, श्रीगोपाल नारसन के नेतृत्व में रुड़की क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी परिजनों ने सुनहरा वट वृक्ष व ब्लॉक कार्यालय परिसर में बने स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पर जाकर क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।