रुड़की। पुलिस ने अवैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की है। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में शनिवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस को दो ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी मिली। जिन्हें पुलिस ने रोक लिया और चालक से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे। लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो पुलिस दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को थाने ले आई।