हरिद्वार। पॉड टैक्सी रूट के विरोध में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अपर रोड की ओर से बनाए गए रूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को मोतीबाजार, बड़ी सब्जी, मंडी चौक पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी एवं शहर अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि व्यापारी किसी भी कीमत पर पॉड टैक्सी का रूट बर्दाश्त नहीं करेंगे।
चाहे उसके लिए बड़े से बड़ा आंदोलन करना पड़े। सरकार को चाहिए कि योजना में रूट को लेकर व्यापारियों से सुझाव ले और फिर योजना को अमलीजामा पहनाए। प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में मदन गोपाल तलवार, वेद प्रकाश अरोड़ा, अरुण राघव, रवि बाबू शर्मा, राकेश खन्ना, ऋषभ गोयल, अतुल चौहान, गौरव मेहता, विष्णु अरोड़ा, विष्णु शर्मा, आशु अरोड़ा, दीपांशु, अभिनव खन्ना, राजेंद्र जैन, अमित गुप्ता, आकाश बंसल, शुभम अग्रवाल, विनीत यादव, सागर सक्सैना आदि व्यापारी शामिल रहे।