हरिद्वार। नगर निगम की भूमि अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर धरना दिया। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ दिनेश पुंडीर व संचालन कांग्रेसी नेता मनोज जाटव ने किया। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा निगम की भूमि अवैध कब्जा मुक्त होनी चाहिए। हमें यहां जनता ने चुना है और हम जनता की आवाज उठाने और नगर निगम की भूमि से कब्जा मुक्त कराने आए हैं। वसीम सलमानी और बृजमोहन बड़थ्वाल ने कहा कि नगर निगम की भूमि पर कब्जा नहीं होने देंगे। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और अनिल भास्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसचित विभाग सुनील कुमार और तीर्थपाल रवि ने कहा नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है।
मनोज सैनी और प्रदेश सचिव नीतू बिष्ट ने कहा निगम की भूमि पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। धरना प्रदर्शन में पार्षद मेहरबान खान, पुनीत कुमार, तहसीन अंसारी ने अपने विचार रखे। इस दौरान शुभम अग्रवाल, हिमांशु बहुगुणा, नावेज अंसारी, अंकुर सैनी, जगदीप अस्वाल, रजत कुमार, आकाश बिरला, समर्थ अग्रवाल, हरद्वारी लाल, सुमित भाटिया, सत्येंद्र शर्मा, गौरव चौहान, नारायण कुमार, अजय दास महाराज, पार्वती नेगी, रोशनलाल, रणवीर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, तेजस्वी गुप्ता, छोटेलाल, संजय, कालूराम, अशोक साहू, सुनील साहू, अनिल साहू, कल्याण खान, सोनू राजपूत, सोनू जाटव, विपिन चौहान अमित साहू, अनिल राठौर, पवन साहू, श्यामलाल, मोनू कुमार, सचिन पालीवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।