न्यूज़- कोरियन एंटोनी
उत्तराखंड में लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही है। आज भी चार जिंदगी बाल-बाल बच गई। सुबह कोडियाला से आगे साकनीधार में ब्रेक फेल होने से एक क्रेन खाई में गिर गई और एक कार पहाड़ी पर अटक गई। जिसमें चार जिदंगियां फंस गई। सूचना पर एसडीएआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी यात्रियों की गाड़ी खराब होने पर उन्होंने क्रेन मंगवाई थी। क्रेन ने कार को टो किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर क्रेन के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण क्रेन दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान क्रेन से बंधी कार भी गिर कर पहाड़ी पर अटक गई।
दो व्यक्ति कार में और दो क्रेन में सवार थे। सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए साकनीधार की ओर रवाना हुई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।