अल्मोड़ा। मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सेवा है विषय पर आज गवर्मेंट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।स्वामी वेदानिष्ठानंद जी ने रोचक ढंग से स्वामी विवेकानन्द द्वारा प्रतिष्ठित शिव ज्ञान से जिव सेवा प्रक्रिया की व्याख्या की। स्वामी दयाधिपानन्द जी ने नर्सिंग छात्राओं को कार्य दक्षता के साथ सेवा भाव का समन्वय करने का आह्वान किया। तत्पश्चात प्रश्नोत्तरी सत्र हुआ।
जिसमें नर्सिंग छात्राओं ने भावात्मक स्थिरता एवं दैनिक क्रियाकलापों में भगवान की अवश्यकता पर गंभीर प्रश्न किये,जिसके स्वामीजी ने मर्मस्पर्शी उत्तर देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध का दिया।इस अवसर पर सरस्वती वंदना में हर्षिता आर्या,गर्विता,पूजा जुयाल,ज्योति,कनिष्का कोहली,मीनाक्षी भट्ट ने प्रतिभाग किया। एंकर के रूप में सलोनी मथपाल,बिनीता पाटनी तथा नर्सिंग ट्यूटर के रूप में निकिता आर्या एवं नितेश कुमार उपस्थित रहे।