न्यूज़- कोरियन एंटोनी
14 अप्रैल रविवार को छुट्टी का दिन था और करीब पौने चार बजे पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल अपने आवास पर थे। इसी दौरान राजस्थान से एक मनहूस खबर आई कि उनके रिश्तेदार दर्दनाक हादसे में जिंदा जल गए हैं। इस घटना से हर किसी का कलेजा कांप उठा और परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
न थम रहे आंसू, न रुक रहीं सिसकियां
इस दर्दनाक घटना के बाद जहां परिजनों और रिश्तेदारों के आंसू और सिसकियां नहीं रुक रहीं हैं तो वहीं पूरी कॉलोनी में मातम छाया हुआ है। हर किसी की जुबां से सिर्फ एक ही बात निकल रही है कि हे भगवान ऐसा मनहूस दिन किसी को न दिखाए।
बेहद दर्दनाक है हादसा
इस दर्दनाक हादसे में परिवार के दो बच्चे और महिलाओं समेत सात लोग जिंदा जल गए हैं। वहीं इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना वह सहम गया। उधर, सोमवार को लोगों के घर अखबार पहुंचा तो हर कोई इस दर्दनाक घटना के बारे में जानकर कांप उठा है। पूरे शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर ढाई बजे कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दोनों वाहनों को पूरी तरह से चपेट में ले लिया।