न्यूज़- कोरियन एंटोनी
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटीं बसपा सुप्रीमो मायवती को बड़ा झटका लगा है। एटा से पूर्व विधायक रहे अजय यादव ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। एटा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को तीन नगर पंचायत अध्यक्ष, एक ब्लॉक प्रमुख, पटियाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष का दावा है कि इनके साथ एक हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।