न्यूज़- कोरियन एंटोनी
कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने को जनता और कार्यकर्ताओं की टोह लेने का सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे रिपोर्ट में टाॅप करने वाले और वर्तमान राजनीतिक समीकरणों पर खरे उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस के नेता नई दिल्ली जाएंगे। लोकसभा के लिए टिकट तय करने के लिए छह अप्रैल को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस दौरान सर्वे रिपोर्ट और राजनीतिक समीकरणों के मुताबिक दो से तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम पैनल के तहत हाईकमान के समक्ष रखे जाएंगे।
मंडी के पैनल में प्रतिभा कौल और भंडारी का नाम
शिमला-कांगड़ा से तीन-तीन हमीरपुर से पैनल में दो नाम