न्यूज़- कोरियन एंटोनी
उत्तराखंड कांग्रेस के पौड़ी सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपने नामांकन पत्र में 2,72,22,233 रुपए की चल-अचल व 1.20 लाख की पैतृक संपत्ति दर्शायी है। जबकि 2.80 लाख का सोना व बाजार में 57,20,666 रुपए कीमत की 20 नाली जमीन है।
2018-19 में नवी मुंबई में किशन इंटरप्राइजेज के साथ बाजार दर की करीब 1.75 करोड़ की साझेदारी है। उनके पास कोई वाहन नहीं है, जबकि 87 लाख की देनदारी है। वहीं गोदियाल की पत्नी सुनीता के पास 2,70,7,572 रुपये की चल अचल संपत्ति, 16 लाख की ज्वेलरी व 60 हजार व 2 लाख कीमत के दो वाहन हैं।