
पिथौरागढ़। जीआईसी पीपलकोट में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। सोमवार को अभियान का शुभारंभ शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक हरीश चंद्र रावत और खंड शिक्षा अधिकारी सोनी महरा ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सभी के सहयोग से पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय के मैधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। बाद में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। यहां प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, वरिष्ठ प्रवक्ता गिरीश चंद्र पुनेड़ा, भुवन चंद्र शर्मा, मनोज सौन, एसके यादव, वियन जोशी आदि मौजूद रहे।