न्यूज़- कुरियन एंटोनी
हल्द्वानी हिंसा के नौ वांछित आरोपियों की पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिसमें हिंसा का मास्टरमांइड बताए जा रहे अब्दुल मलिक, उसका बेटा समेत नौ आरोपी शामिल हैं।
अब्दुल मलिक पर आरोप हैं कि उसने ही बनभूलपुरा में बवाल कराया और उसके लोगों ने हल्द्वानी में पथराव और आगजनी की। साथ ही लोगों को थाना जलाने के लिए उकसाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक पर आरोप है कि उसने बरेली से उपद्रवियों को बनभूलपुरा भेजा। पुलिस इन साक्ष्यों की तलाश कर रही है। अब्दुल मलिक की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाया है।
बता दें कि, पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा मामले में घर-घर तलाशी के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस इनके पास से सैंकड़ों बरामद कर चुकी है। जिनमें से करीब 99 कारतूस बनभूलपुरा थाने से चुराए गए थे।