न्यूज़- कोरियन एंटोनी
पराग डेयरी चौकी के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से मूर्तिकार की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाकाई लोगों ने दो नाबालिगों को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंपा।
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में पराग डेयरी चौकी के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे मूर्तिकार को टक्कर मारते हुए मंदिर के चबूतरे से टकरा गई। मूर्तिकार कार के बोनट में फंसा रहा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में दो नाबालिग छात्र थे। स्थानीय लोगों ने दोनों को दबोच लिया और बांधकर जमकर पीटा। पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेने के साथ ही कार भी कब्जे में ले ली है।
देर रात करीब दो बजे एक कार दीप तिराहे से बर्रा बाईपास की ओर जा रही थी। पराग डेयरी चौकी के पास कार अचानक बेकाबू हो गई। कार ने सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे राजस्थान के अजमेर निवासी कन्हैया लाल (50) को टक्कर मार दी। इससे कन्हैया लाल बोनट में फंस गए। कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे बने मंदिर के चबूतरे में जा घुसी। हादसे में कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे लोग बाहर निकले और दोनों को पकड़ लिया।