न्यूज़- कोरियन एंटोनी
एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने ही बैंक को चूना लगा दिया। आरोपियों ने एटीएम में छेड़छाड़ कर 89.93 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, दबाव बनाने पर 26.71 रुपये कंपनी के खाते में जमा किए है और 58.22 लाख रुपये देने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी है।
कानपुर में एटीएम में रकम डालने वाली कंपनी के अधिकारी ने कंपनी के कर्मचारियों (कस्टोडियन) पर गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों कस्टोडियन ने एटीएम में छेड़छाड़ कर 89.93 लाख रुपये निकाल लिए। दबाव बनाने पर 26.71 रुपये कंपनी के खाते में जमा किए।
बाकी 58.22 लाख रुपये देने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। महाराजपुर के कुलगांव निवासी हनुमान शरण सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में बतौर ऑपरेशन असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी पूरे देश में प्राइवेट एवं सरकारी बैंकों के एटीएम और बीएनए मशीनों में कैश लोडिंग, अनलोडिंग के अलावा रख-रखाव का भी काम करती है।