न्यूज़- कोरियन एंटोनी
साढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में मार्च से तोप के गोले बनने लगेंगे। यहां अलग-अलग कैलिबर वाली तोपों के गोलों के निर्माण के लिए अदाणी समूह का सेटअप लगने लगा है। अदाणी समूह ने 1500 करोड़ का निवेश किया है।
कानपुर में साढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में सबसे पहले मार्च से तोप के गोले बनने शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग कैलिबर वाली तोपों के गोलों के निर्माण के लिए मशीनरी का सेटअप लगने लगा है। अदाणी समूह ने यहां पर 1500 करोड़ का निवेश किया है। चार शेड में तोप, मशीनगन, मोर्टार, हैंड ग्रेनेड समेत अन्य हथियार बनाए जाएंगे।
अदाणी समूह साढ़ में एम्यूनेशन कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रहा है। इसके लिए अदाणी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को कानपुर नोड में जमीनों का आवंटन कराकर रजिस्ट्री भी करा दी गई है। बाउंड्रीवाल और जमीन के समतलीकरण का काम पहले ही पूरा हो चुका है। यहां पर चार अलग-अलग शेड बनाए जाने हैं।