न्यूज़- कोरियन एंटोनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज रात 1:00 के बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 31 जनवरी व 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी व निचले क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है
हिमाचल प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार रात से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज रात 1:00 के बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 31 जनवरी व 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला (शिमला शहर सहित आसपास क्षेत्र), कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व सिरमौर के कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी व निचले क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई मैदानी भागों में अंधड़ व बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी हुआ है। हालांकि, 2 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
लेकिन, 3 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में 4 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। 5 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। शिमला केंद्र के मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान निचले पहाड़ी भागों में सामान्य, जबकि मध्य और ऊंची पहाड़ियों के लिए सामान्य से कम रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी में प्रदेश के अंदर माइनस 100 फीसदी तक बारिश-बर्फबारी हुई है।