न्यूज़- कोरियन एंटोनी
कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में निकलने वाली झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसमें सबसे खास उत्तर प्रदेश की झांकी रही। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश की झांकी में भी श्रीरामलला का बाल स्वरूप नजर आया।
आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बनाई गई।
इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।