न्यूज़- कोरियन एंटोनी
कोहरे में उड़ानों की अनिश्चितता के बीच कानपुरवासी अमौसी एयरपोर्ट पर भरोसा जता रहे हैं। 16 से 30 जनवरी के बीच पहले से बुक हो चुकी रोजाना 25 से 30 सीटें कैंसिल हो रही हैं।
कानपुर में कोहरे के कारण कानपुर एयरपोर्ट से लगातार तीन दिन उड़ानों के निरस्त होने से लोगों का विश्वास घटा है। जनवरी में पहले से सीट बुक करा चुके 30 प्रतिशत यात्रियों ने कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई की टिकट निरस्त करा ली है। उड़ानों की अनियमितता और बंगलूरू की फ्लाइट के तीन महीने के लिए निरस्त करने और नया टर्मिनल बनने के बाद नई उड़ानों के शुरू न होने से यात्रियों का भरोसा कानपुर एयरपोर्ट से कम हुआ है।
अब शहर के यात्री अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट बुक कर रहे हैं। 16 से 30 जनवरी के बीच पहले से बुक हो चुकी रोजाना 25 से 30 सीटें कैंसिल हो रही हैं। यात्रियों का कहना है कि कैंसिल कराने वाले वह यात्री हैं, जिन्हें यात्रा करना जरूरी है और कानपुर हवाई अड्डे से फ्लाइट के परिचालन को लेकर पसोपेश की स्थिति है।