113 ट्रेनें 18 घंटे तक लेट, फ्लाइट्स और बसें भी प्रभावित, 40 KM की दूरी चार घंटे में हो रही पूरी,
Amit Rathi
January 16, 2024
1 minute read
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
न्यूज़- कोरियन एंटोनी
कानपुर में कोहरे की वजह से 113 ट्रेनें 18 घंटे तक लेट रहीं। वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस और दिल्ली-मुंबई की दोनों उड़ाने निरस्त हो गईं। छह हजार से अधिक रेल यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए।
कानपुर में कोहरे के चलते सोमवार को भी परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली-हावड़ा, मुंबई और कन्नौज-फर्रुखाबाद रूट की 113 ट्रेनें 18 घंटे तक लेट रहीं। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त करनी पड़ी। दृश्यता न होने से एयरपोर्ट से मुंबई व दिल्ली की उड़ानें तीसरे दिन भी रद्द कर दी गईं।
सुबह की श्रमशक्ति दिल्ली से 12 घंटे की देरी से शाम छह बजे आई। छह हजार से अधिक लोगों ने यात्रा निरस्त कर दी। रूरा से कानपुर सेंट्रल के बीच कई ट्रेनें होने से 40 किमी की दूरी तीन से चार घंटे में पूरी हो रही है। कोहरे की वजह से रोडवेज बसों के लेट आने और यात्री न होने से 28 बसों का संचालन निरस्त किया गया।
यह प्रमुख ट्रेनें रहीं लेट
12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 5:30 घंटे, 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस 5:15 घंटे, 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही। 12452 नई दिल्ली कानपुर श्रमशक्ति एक्सप्रेस 12 घंटे, 12451 श्रमशक्ति 3:15 घंटे, 2273 दूरंतो एक्सप्रेस 18 घंटे, 14152 आनंद विहार कानपुर 10:30 घंटे, 12582 पुणे सुपरफास्ट 13 घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 15 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 17 घंटे, 12180 आगरा लखनऊ इंटरसिटी नौ घंटे लेट रही।
मुंबई-दिल्ली की उड़ानें तीसरे दिन भी रहीं रद्द
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि दिल्ली और मुंबई से कानपुर आने वाली दोनों उड़ानें कम दृश्यता की वजह से सोमवार को निरस्त करनी पड़ीं। यह तीसरा दिन है, जब इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। कानपुर से दिल्ली जाने वाले 122 और मुंबई जाने वाले 146 यात्रियों की यात्रा निरस्त करनी पड़ी।
ट्रेनों के लेट होने से नहीं हो पा रही सफाई
ट्रेनों की लेटलतीफी से रैक को वाशिंग लाइन ले जाने और उसकी सफाई तक का समय नहीं मिल पा रहा है। इससे तमाम ट्रेनों को बिना सफाई के ही रवाना किया जा रहा है। यात्रियों की शिकायतें हैं कि दोगुने समय में यात्रा पूरी हो रही है ट्रेनों में सफाई नहीं हो रही है और कोचों में पानी भी जल्दी खत्म हो रहा है।