न्यूज़- कोरियन एंटोनी
ग्वालटोली के परमट निवासी कन्हैया लाल कश्यप (59) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक का बेटा और उसका दोस्त ही हत्यारा निकला है।
कानपुर के परमट मंदिर परिसर में रहने वाले सेवादार कन्हैया लाल कश्यप (59) की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले बेटे ने ही पिता की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि ग्वालटोली थानाक्षेत्र के परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में रहने कन्हैया लाल कश्यप मंदिर के सेवादार भी थे। उनका बेटा संदीप बॉक्सिंग का राष्ट्रीय और छोटी बेटी दीपांजलि प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग खिलाड़ी है। संदीप ने बताया था कि पिता रोज की तरह घर के अगले हिस्से में सोए थे।
मंगलवार सुबह पांच बजे वह दौड़ने जा रहा था। इस दौरान पिता को जगाने की कोशिश की तो बिस्तर पर खून से लथपथ शव मिला। बेटे संदीप का आरोप है कि मंदिर की जमीन को लेकर उनका पड़ोसी श्याम नारायण बाजपेई से विवाद चल रहा था। सोमवार को श्याम नारायण ने जगह खाली करने की धमकी भी दी थी।
पुलिस करीबी पर ही शक जता रही थी