न्यूज़- कोरियन एंटोनी
वेस्ट यूपी में शिमला और मसूरी जैसी ठंड पड़ रही है। सूरज नहीं निकलने से लोग ठंड से कांप रहे हैं। वहीं, बिजनौर में ठंड को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
पश्चिमी यूपी में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। वेस्ट यूपी के जिलों में पिछले कई दिनों से सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए हैं। वहीं, ठंड की वजह से कहीं स्कूलों में छुट्टी कर दी गई तो कहीं स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बहुत कम रह गई है।
मेरठ में ठंड से कांप रहे लोग
मेरठ में शनिवार को कड़ाके की ठंड से दिन की शुरुआत हुई। दिनभर सूरज बादलों में छिपा रहा। जिससे पहाड़ों की बर्फबारी जैसा ठंडा मौसम रहा। ज्यादा सर्दी के चलते लोगों को ना दिन में चैन है और ना ही रात को सुकून मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अभी राहत के आसार नहीं है। अगले 48 घंटे तक सूरज नहीं दिखने के आसार है।