न्यूज़- कोरियन एंटोनी
अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर का उद्घाटन होगा। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में 22 जनवरी से निशुल्क सीता रसोई का संचालन किया जाएगा। इसके लिए खीरी जिले के उद्यमियों ने भी दो ट्रक खाद्य सामग्री अयोध्या भेजी है।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लखीमपुर खीरी जिले के उद्यमियों ने दो ट्रक खाद्य सामग्री भेजी है। बृहस्पतिवार को जेटीसी प्रतिष्ठान पर हुए भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रांत प्रचारक अवध क्षेत्र कौशल किशोर, भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने ड्राइवरों को फूल माला पहनाकर ट्रक अयोध्या के लिए रवाना किए।