न्यूज़- कोरियन एंटोनी
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है।
केजरीवाल ने अपने दोस्त मनीष सिसोदिया के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है। केजरीवाल ने जिस तस्वीर को पोस्ट किया है, उसे कुछ साल पहले मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल को बधाई देने के लिए शेयर किया था।
मनीष सिसोदिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए केजरीवाल ने लिखा, ‘ये दोस्ती बहुत पुरानी है। हमारा स्नेह और भरोसा बहुत मजबूत है। जनता के लिए काम करने का ये जुनून भी बहुत पुराना है। साजिश रचने वाले लाख कोशिश कर लें.. ये भरोसा, ये स्नेह और ये दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।’
केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘बीजेपी ने झूठे केस लगाकर मनीष को पिछले 11 महीने से जेल में रखा हुआ है लेकिन मनीष इनके ज़ुल्म के आगे डटकर खड़े हैं। इनकी तानाशाही के सामने ना अब तक झुके हैं और ना भविष्य में कभी झुकेंगे। तानाशाही के इस दौर में मनीष का साहस हम सबको प्रेरणा देता है। जन्मदिन मुबारक हो मनीष।’