न्यूज़- कोरियन एंटोनी
दिल्ली में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी पकड़ा गया है। इसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने जम्मू कश्मीर के मोस्ट वांटेड हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जावेद अहमद मट्टू को गिरफ्तार किया है। उसे निजामुद्दीन के पास डीएनडी से उसे समय पकड़ा गया, जब वह हथियारों की खेप लेने दिल्ली आया था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जावेद पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। ये जम्मू कश्मीर में वर्ष 2010-11 से आतंकी वारदात को अंजाम दे रहा था। दिल्ली पुलिस उसे कई महीनों से तलाश कर रही थी। स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि आतंकी दिल्ली किसी वारदात के लिए तो नहीं आया था। जावेद मट्टू ए++ का आतंकी है। इसके भाई रहीस मट्टू ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया था।