न्यूज़- कोरियन एंटोनी
जाजमऊ पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के घर हुई आगजनी मामले में फरार सपा विधायक के गैंगस्टर पीए शकील चिकना को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कानपुर में जिलाधिकारी कोर्ट ने गुरुवार को विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी समेत तीन लोगों के चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। विधायक इरफान सोलंकी के साथ-साथ उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विधायक के भाई डिफेंस कॉलोनी निवासी रिजवान सोलंकी के पास रिवाल्वर और डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस था।