न्यूज़- कोरियन एंटोनी
पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान प्रवेश कुमार उर्फ बिट्टू उर्फ लंबू (25) और अरमान खान उर्फ खान (23) के रूप में हुई है।
पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सौरव उपाध्याय उर्फ ऋषि (25) के रूप में हुई है। दरअसल सौरव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी प्रवेश कुमार व अन्यों की पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए सौरव को मौत के घाट उतारा गया।