न्यूज़- कोरियन एंटोनी
कमिश्नर ने थानाध्यक्ष से कड़े लहजे में कहा की जब कानपुर पुलिस हर मुलजिम को पकड़ रही है, तो यह अभी तक क्यों नहीं पकड़ा गया। कमिश्नर ने सख्त लहजे में तत्काल थानाध्यक्ष को प्रियरंजन आशु और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया।
कानपुर में लगभग 110 दिनों से न्याय के लिए भटक रहीं किसान बाबू सिंह यादव की बेटियों ने पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार से मुलाकात की। इस दौरान सपा नेता और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता भी उपस्थित थे। बेटियों ने कहा कि कानपुर पुलिस न्याय नहीं दे पा रही, तो कम से कम इच्छा मृत्यु ही दे दें।