लोगों का समय हो रहा बर्बाद, रोज गुजरती इतनी ट्रेनें, 18 घंटे बंद रहते तीन रेल फाटक
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
न्यूज़- कोरियन एंटोनी
किराड़ी, घेवरा और नरेला रेलवे फाटक ऐसी जगह पर हैं, जहां रोज हजारों वाहन आवागमन करते हैं। तीनों रेलवे फाटक पर रोज 90 से 138 ट्रेनें गुजरती हैं।
राजधानी के बाहरी दिल्ली इलाके में तीन रेलवे फाटक लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। यहां पर लोगों का समय बर्बाद होने के साथ ही प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। किराड़ी, घेवरा और नरेला रेलवे फाटक ऐसी जगह पर हैं, जहां रोज हजारों वाहन आवागमन करते हैं। तीनों रेलवे फाटक पर रोज 90 से 138 ट्रेनें गुजरती हैं।
मानक से 100 गुना अधिक है यातायात का दबाव
तीनों फाटकों का सर्वे कराया गया है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। तीनों रेलवे फाटक पर ब्रिज बनाने कितने जरूरी हैं, इसे रेलवे के ट्रेन व्हीकल यूनिट (टीवीयू) मैथड से समझा जा सकता है। रेलवे का नियम कहता है कि जिस रेलवे फाटक का टीवीयू एक लाख से अधिक होता है, वहां रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) या रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण जरूरी है। किराड़ी रेलवे फाटक का टीवीयू 25.21 लाख, घेवरा का टीवीयू 33.49 लाख और नरेला रेलवे फाटक का टीवीयू 25.30 लाख है। रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन संख्या व फाटक से गुजरने वाले वाहनों की संख्या के आधार पर टीवीयू निकाला जाता है।