न्यूज़- कोरियन एंटोनी
महिला समर्थकों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। महिलाओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम येागी आदित्यनाथ ने जो काम किया है, वो कोई और नहीं कर सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर काशी के लोगों में खास उत्साह दिखा। रविवार को शाम तीन बजे एयरपोर्ट पहुंचे पीएम की झलक पाने के लिए लोग दो घंटे पहले से नजरें जमाए खड़े थे। एयरपोर्ट से लेकर छावनी स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड और नमो घाट तक समर्थकों की भीड़ जमा रही। उत्साह इतना था कि मोदी-मोदी और हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा छावनी क्षेत्र गूंज उठा।