न्यूज़- कोरियन एंटोनी
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अनीता को हमेशा के लिए खुद से दूर करने के लिए सुरेंद्र ने उसकी हत्या की साजिश रची। उसी के तहत बुधवार की सुबह वह अनीता को बहाने से सुरसी अंडरपास के निकट लेकर पहुंचा। वहां उसने डंडे से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया
कन्नौज जिले में महिला की हत्या कर शव खेत में फेंकने की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। शादी करने का दबाव बनाने से नाराज होकर प्रेमी ने महिला की हत्याकर शव खेत में फेंक दिया था। आरोपी दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने की धमकी से परेशान था।
एसपी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया। ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे के किनारे सुरसी-ठठिया मार्ग पर इनायतपुर गांव के पास बुधवार को एक महिला का शव खून से लथपथ मिला था। सूचना पर पहुंचे भाई सर्वेश ने महिला की पहचान बहन अनीता के रूप में की थी।
परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की थी। एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से रूबरू होकर मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आरोपी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर तिर्वागंज निवासी सुरेंद्र है। पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि अनीता का पति रमेश तिर्वा में सफाई कर्मी है।