न्यूज़- कोरियन एंटोनी
अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकासखंड के 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। 12 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रात भर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को मोमबत्ती से घरों को रोशन करना पड़ा।
ठंड बढ़ते ही बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं रहने लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भैंसियाछाना विकासखंड के 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। 12 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रात भर बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को मोमबत्ती से घरों को रोशन करना पड़ा।
भैंसियाछाना विकासखंड को बिजली आपूर्ति करने वाली 11 केवीए लाइन बीते शनिवार शाम चार बजे के करीब चीड़ का पेड़ गिरने से टूट गई। इससे बिजली घर में खराबी आ गई। इस विकासखंड के 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से बड़ी आबादी को समस्या का सामना करना पड़ा। लोग देर रात तक बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। लोगों को घरों को रोशन करने के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा।
सूचना के बाद यूपीसीएल कटीम मौके पर रवाना हुई। 20 घंटे बाद रविवार दोपहर 12 बजे के करीब लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
कड़ाके की ठंड के बीच बितानी पड़ी रात
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है और रात के समय यहां का तापमान तीन से चार डिग्री पहुंचने लगा है। भैंसियाछाना क्षेत्र में भी इन दिनों काफी ठंड पड़ रही है और लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। बिजली नहीं होने से ये उपकरण शोपीस बने रहे और लोगों को गर्म कपड़ों के सहारे रात बितानी पड़ी।
आए दिन पेड़ गिरने से टूट रही लाइन
अल्मोड़ा के भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंड को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन घने चीड़ के जंगलों से होकर गुजरती है। आए दिन पेड़ और इनकी टहनियां गिरने से लाइन टूट रही है और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बिजली गुल रहने से लोगों में नाराजगी है और उन्होंने यूपीसीएल से व्यवस्था में सुधार की मांग की।