न्यूज़- कोरियन एंटोनी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे श्रमिकों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रमिकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए इतने लंबे समय तक धैर्य बनाए रखने की सराहना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू कर लाए गए श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये सहायता राशि का चेक सौंपे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले रैट माइनिंग दल के सदस्यों को भी 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे श्रमिकों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रमिकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए इतने लंबे समय तक धैर्य बनाए रखने की सराहना। की कहा कि हादसे के चलते कोई भी दिवाली नहीं मना पाया था, अब वह दिवाली का जश्न मनाएंगे।