न्यूज़- कुरियन एंटोनी
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा कैंपर अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
उत्तराखंड में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह 8 बजे अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा कैंपर अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है।