न्यूज़- कुरियन एंटोनी
सीएम योगी ने कहा कि यह नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर है। यहां रोजगार और विकास दोनों साथ-साथ हैं। करीब सौ साल तक उपेक्षा का दंश झेलने को अभिशप्त रहे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन को अब जिले के अति विशिष्ट गांव के रूप में जाना जाता है।
गोरखपुर जिले में रविवार को वनटांगिया समाज के लोगों के साथ सीएम योगी दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर जिले को करीब 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में आयोजित दीपोत्सव समारोह में सीएम ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों से संबंधित 91 करोड़ रुपये की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 62 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।