न्यूज़- कुरियन एंटोनी
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवती सड़क किनारे गंभीर हालत में मिली। उसके गले में गंभीर चोट का निशान था। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया है। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवती सड़क किनारे गंभीर हालत में खून से लथपथ अवस्था में मिली। युवती को इस हालत में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे पीजीआई स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया है।
महिला के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, उसका विवाह उन्नाव के जसमढ़ा निवासी युवक से 2010 में हुआ था। शादी के बाद युवती को जुड़वा बच्चे हुए थे। कुछ समय बाद उसका पति से विवाद हो गया। पति का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे नाराज युवती ढाई वर्ष के जुड़वा बच्चों के साथ अपने मायके आ गयी जिसके बाद उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। युवती का उसकी बड़ी बहन व जीजा से संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा था।