न्यूज़- कुरियन एंटोनी
सख्ती से पूछताछ में हत्यारोपी पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता फफककर रोने लगी। बोली कुशाग्र के जन्मदिन पर अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी। जन्मदिन के भव्य कार्यक्रम को देखकर उनके मन में लालच जगा।
कानपुर के कुशाग्र हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही वैसे-वैसे रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सख्ती से पूछताछ में हत्यारोपी पूर्व ट्यूशन टीचर रचिता फफककर रोने लगी। बोली कुशाग्र के जन्मदिन पर अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी। जन्मदिन के भव्य कार्यक्रम को देखकर उनके मन में लालच जगा। उसी दिन प्रभात से कुशाग्र के अपहरण व फिरौती की बात की थी।
तभी फिरौती का पत्र मिला तो गार्ड से पूछताछ की गई। गार्ड ने बताया कि फिरौती वाला पत्र फेंकने आया शख्स पूर्व शिक्षिका की स्कूटी से आया था। इस पर कुशाग्र के मामा, एक महिला रिश्तेदार समेत तीन लोग प्रभात और फिर रचिता के घर पहुंचे। दोनों के घरों के भीतर जाकर देखा, लेकिन कुशाग्र कहीं नहीं दिखा। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और रचिता पर शक जताते हुए कुशाग्र की तलाश करने की गुजारिश की। फिरौती के लिए अपहरण का पता चलने के बाद अफसर सक्रिय हुए तो प्रभात के घर में एक कोठरी नुमा कमरे से कुशाग्र का शव मिल गया।