न्यूज़- कुरियन एंटोनी
वाराणसी के चोपन थाना क्षेत्र के अम्माटोला स्थित बलियरी घाट पर मंगलवार को नहाते समय मौसेरे भाई-बहन समेत चार लोग सोन नदी में डूब गए। डूब रहे एक बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन अन्य का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से पुलिस शाम तक उनकी तलाश में जुटी रही। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शोर मचाते हुए लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। घाट से करीब पांच सौ मीटर दूर एक टीले में जाकर रोहित फंस गया, जिस कारण उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। अन्य तीनों का कहीं पता नहीं चला। सूचना पाकर सीओ सदर संजीव कटियार, चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से डूबे तीनों की तलाश शुरू की गई। शाम तक किसी का पता नहीं चल पाया था। घाट के किनारे जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।