न्यूज़- कुरियन एंटोनी
ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एमडी इंटरनेशनल स्कूल ,स्मार्ट डीसी ,डिवाइन लाइट , एड्वेंट स्कूल, पार्थ सारथी, बीएमडीएवी ,अचीवर्स होम आदि स्कूलों में प्रति भाग लियाl नृत्य आत्मा की छिपी हुई भाषा है , नृत्य ऐसी कला है जिससे मन प्रसन्न और शरीर स्वस्थ होता है l
ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर अनीता शर्मा रहीl निर्णायक समिति में मनुकात्र एवं ग्रेसी सिंह रहे lबच्चों ने अपनी कला के माध्यम से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया l
मैनेजमेंट कमेटी में श्री अनमोल, हिमांग एवं उमेश राणा जी रहे एवं उन्होंने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन कियाl प्रथम स्थान पर स्मार्ट डीपीएस, द्वितीय स्थान पर एमडी इंटरनेशनल स्कूल एवं तृतीय स्थान पर डिवाइन लाइट स्कूल रहेl
स्कूल के प्रधानाचार्य कुरियन एंटनी ने कहा कि नृत्य के माध्यम से छात्र टीमवर्क और कौशल सीखने हैं जो छात्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंl इस आयोजन में नेहा रावत, ममता शर्मा, तपस्या तनीजा ,शिवांगी जोशी, दीक्षा ,सूची, पूजा, मोहित, अंकित ,सागर आदि ने भी सहयोग प्रदान कियाl