न्यूज़- कुरियन एंटोनी
सुभद्रा देवी अपने खेत में काम रही थी। इस बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है। कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सेउबाग क्षेत्र के चचोगा में मंगलवार शाम एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ में चोटें आईं। महिला को उपचार के लिए परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। भालू के हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
मंगलवार शाम करीब 6 बजे सुभद्रा देवी (46) पत्नी चेत राम निवासी चचोगा, जिला कुल्लू अपने खेत में काम रही थी। इस बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है।
नग्गर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्या से अवगत करवाया जाएगा। वन विभाग के डीएफओ एंजल चौहान ने कहा कि भोजन की तलाश में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं। इस संबंध में फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए जाएंगे।