न्यूज़- कुरियन एंटोनी
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की अधिकारियों की मानें तो ये देश के कई शहरों में रेकी कर चुके थे। दिल्ली, नोएढा, गुरुग्राम, सूरत, अहमदाबाद व मुंबई आदि शहरों में भीड़भाड़ वाली जगहों पर इनको बम धमाके करने थे। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आईएस के गिरफ्तार आतंकी मो. शाहनवाज आलम, मोहम्मद रिजवान अशरफ उर्फ मौलाना और मोहम्मद अरशद वारसी ने बम धमाकों की पूरी तैयारी कर ली थी।
इन्होंने पश्चिमी घाट में बम का प्रभाव जानने के लिए सात से आठ बम धमाके किए थे। बम धमाके कर ये देश में तबाही का मंजर फैलाने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की अधिकारियों की मानें तो ये देश के कई शहरों में रेकी कर चुके थे। दिल्ली, नोएढा, गुरुग्राम, सूरत, अहमदाबाद व मुंबई आदि शहरों में भीड़भाड़ वाली जगहों पर इनको बम धमाके करने थे।
अलफिया भी बम धमाका करती-
झारखंड की रहने वाली रिजवान की पत्नी अलफिया भी बम धमाके करने की साजिश में शामिल थी। वह रेकी करने वालों में शामिल थी। हालांकि बम धमाके करने की प्रेक्टिस में वह शामिल नहीं होती थी। वह आईएस की विचारधारा से इस कदर प्रभावित हो चुकी थी कि कट्टरपंथी बन चुकी थी। वह भी सोशल मीडिया पर विभिन्न चैनलों से जुड़ी हुई थी।
हैंडलर से बात करने के लिए मोबाइल बंद रखते थे-
स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि भारत में मौजूद आतंकी ज्यादातर अपना मोबाइल बंद रखते थे। कुछ दिन बाद ये मोबाइल को खोलते थे। अगर हैंडलर का पाकिस्तान से कोई मैसेज आता तो वह उसका मैसेज से ही जवाब देते थे। ये बात कभी कभार ही करते थे। जब भी इनको बात करनी होती थी तो ये टेलीग्राम एप पर एंडटूएंड बात करते थे।
सफल बम धमाके की जानकारी हैंडलर को दी थी-
आतंकियों के पश्चिमी घाट में किए गए बम धमाके काफी हद तक सफल रहे थे। इसकी जानकारी इन्होंने मैसेज कर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर को जानकारी दी थी। इसके बाद हैंडलर ने उन्हें धमाकों की तैयारी करने के लिए कहा था। ये आगे हैंडलर के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे।
यहां रहते थे आरोपी…
- जैतपुर गांव से गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज आलम नंबरदार अपार्टमेंट, ई-90, जैतपुर पार्ट – २, दिल्ली में रहता था। ये इस जगह पर तभी से रह रहा है, जब ये दिल्ली आया था
- मो. रिजवान प्लॉट नंबर 99, हरि सिंह फार्म हाउस, कैंपबेल रोड, लखनऊ,यूपी में रहता था। इसे यहां से ही पकड़ा गया है
- आरोपी अरशद वारसी का पता – आर – 121, गली नंबर 7, अरमान ग्लोबल स्कूल के पास, जोगा बाई एक्सटेंशन, ओखला, दिल्ली में रहता था। इसे मुरादाबाद, यूपी से गिरफ्तार किया गया है