न्यूज़- कुरियन एंटोनी
हथियार सप्लाई करने वाले महिलाओं के गैंग का स्पेशल सेल ने खुलासा किया है। पिछले दो सालों से वह 200 से अधिक पिस्टल यहां सप्लाई कर चुकी हैं। हर ट्रिप के बाद उनको अच्छी रकम मिल जाती थी।
दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले महिलाओं के गैंग का स्पेशल सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नाजिमपुरा, भूड़, बुलंदशहर, यूपी निवासी चंचल और गांव अनहेड़ा, अगौता, बुलंदशहर, निवासी विकांशा के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 10 पिस्टल बरामद की गई हैं।
स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि उनकी टीम को लगातार सूचना मिली रही थी कि दिल्ली-एनसीआर के बदमाश मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों से पिस्टल और तमंचे खरीद रहे हैं। सूचना मिलने के बाद इनकी जानकारी जुटाना शुरू की गई।