न्यूज़- कुरियन एंटोनी
न्यूज क्लिक (Newsclick) वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापे मारी चल रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा, गजियाबाद में रेड मारी है।
वहीं दूसरी तरफ न्यूज क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर दिल्ली पुलिस की चल रही छापेमारी 17 अगस्त को यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। यूएपीए आईपीसी की धारा 153ए, आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
न्यूज क्लिक के राइटर उर्मिलेश के वकील गौरव यादव दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कार्यालय पहुंचे। गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्मिलेश की पत्नी ने मुझे बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है। खबर है कि अभिसार शर्मा को स्पेशल सेल लेकर गई।
छापामारी 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। सेल के अधिकारियों ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने लिखा है कि दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन ले गई है। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। स्पेशल सेल ने इस मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया है। ये आरोप है कि इस वेबसाइट में चीन की कंपनियों का पैसा लगा है।
2021 में हमने न्यूज क्लिक के बारे में खुलासा किया था कि विदेशी प्रचार कैसे भारत के खिलाफ हो रहा है। इस भारत विरोधी अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए हैं। चीनी कंपनियां मोगुल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज क्लिक को फंडिंग कर रही थी, लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके समर्थन में आए जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।