जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में हो रहा है। जी-20 समिट को लेकर तैयारियां पूरी हैं। महीनों से चल रही तैयारियों के बाद देश की राजधानी दिल्ली जी-20 सम्मेलन के लिए तैयार है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने दी ये सलाह
दिल्ली पुलिस ने लोगों को नई दिल्ली व मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में न जाने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि लोग मेट्रो से यात्रा करें और मैप माई इंडिया एप पर नेवीगेशन लगाकर बंद रास्तों के बारे में पता कर लें। गुरुवार रात से ही नई दिल्ली की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लग गया था।
10:35 AM, 08-SEP-2023
प्रगति मैदान टनल बंद
एनएसजी ने प्रगति मैदान समेत दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह संभाल लिया है। दूसरी तरफ गुरुवार रात से प्रगति मैदान टनल को बंद कर दिया जाएगा।
दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस अपनी सुरक्षा जांच जारी रखे हुए है।