सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में डोडा-पोस्त से भरी चोरी की ईको कार छोड़कर फरार होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
दस जुलाई को उदयपुर निवासी पवन कुमार ईको कार छोड़कर भाग गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से आठ कट्टों में एक क्विंटल 50 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला था। सिरोही पुलिस ने पिंडवाड़ा थाना के कांटल पुलिया के पास पुलिस नाकाबंदी के दौरान कार छोड़कर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार से आठ कट्टों में एक किंवटल 50 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला था।
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में कांटल पुलिया के पास पुलिस नाकाबंदी के दौरान गत 10 जुलाई 2023 को मेनपुरिया पुलिस थाना खैरोदा जिला उदयपुर निवासी पवन कुमार पुत्र कालूलाल डांगी गुजरात पासिंग ईको कार छोड़कर भाग गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 8 कट्टों में एक किंवटल 50 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला था। पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा एनडीपीएस में मामला दर्ज कर सरूपगंज थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित को जांच सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम जांच कर तस्करी नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।
इस पुलिस टीम ने की कारवाई
पुलिस के अनुसार इस कारवाई में स्वरूपगंज पुलिस थाना के कांस्टेबल दिनेश कुमार, छगनलाल, रामलाल, बाबूलाल, मोरमुकुट सिंह और बजरंगलाल ने आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की।