पुल टूटने से बीबीएन के बड़े ट्रक इस काज वे से चरणिया होते हुए कालका पहुंचते थे उनके लिए यह मार्ग भी अब बंद हो गया है। अब बद्दी से एक संपर्क मार्ग पर बरोटीवाला से कालूझिंडा होते हुए कालका तो निकलता है मगर वह बड़े वाहनों के लिए नहीं है। राष्ट्रीय मार्ग 105 पर बालद खड्ड पर बना पुल दो दिन पहले टूटकर अधर में लटक गया था। वही पुल शुक्रवार तड़के दून के पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद पूरी तरह से ढह गया। इसके अलावा भारी बारिश से बद्दी को पिंजौर से जोडऩे वाला वैकल्पिक पुल भी गिर गया। ऐसे में बीबीएन आने के लिए ट्रकों को रूपनगर होकर आना पड़ रहा है। ऐसे में ट्रक चालकों को 100 किमी से ज्यादा का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार पुल टूटने से बीबीएन के बड़े ट्रक इस काज वे से चरणिया होते हुए कालका पहुंचते थे उनके लिए यह मार्ग भी अब बंद हो गया है। अब बद्दी से एक संपर्क मार्ग पर बरोटीवाला से कालूझिंडा होते हुए कालका तो निकलता है मगर वह बड़े वाहनों के लिए नहीं है। वहीं कुछ वाहन वाया सिसमा रोड होकर चंडीगढ़ की ओर निकल रहे हैं उनके पहले झाड़माजरी, बरोटीवाला, मंडावाला होते हुए वापस नवांनगर आना पड़ता है।
इस दूरी को तय करने में चार-पांच घंटे लग रहे हैं। नवांनगर से टी प्वाइंट तक भी मार्ग सिंगल है और यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अभी तक प्रशासन ने किसी तरह से ट्रैफिक को सुचारु किया हुआ है, लेकिन अब इतने वाहनों को नियंत्रित करना कठिन कार्य है। अगर कोई वाहन इन सड़कों पर बीच में रुक गया तो पूरा यातायात सारे दिन के लिए बंद हो जाएगा।
बीबीएन के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी
बीबीएन पुल ढहने और सड़कें बंद होने के बाद पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि बरसात के मौसम में एनएच-105 और एमडीआर-7 रेड लाइट चौक बद्दी, सिक्का होटल, टोल बैरियर बद्दी, लक्कड़ पुल, झाड़माजरी, बरोटीवाला पर भारी यातायात और पैदल यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए जारी किया गया है।
दभोटा पुल काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दैनिक यातायात काफी प्रभावित हुआ है और आम जनता के साथ-साथ उद्योगपतियों को भी वहां आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए, भारी वाहन, मालवाहक वाहन, धीमी गति से चलने वाले वाहन यानी ट्रक, ट्रॉला, ट्रैक्टर, ट्रॉली, जेसीबी और हाइड्रा (रूट बसों, कर्मचारियों को ले जाने वाली औद्योगिक बसों और शैक्षणिक संस्थान स्कूल बसों को छोड़कर) रेड लाइट चौक बद्दी, सिक्का होटल, टोल बैरियर बद्दी, लक्कड़ ब्रिज, झाड़माजरी, बरोटीवाला बद्दी पर सुबह 7:30 से 10:30 बजे के बीच चलने पर प्रतिबंध है। आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यह आदेश लागी कर कर दिए हैं।