पिंकविला के साथ बातचीत में सुभाष घई ने बताया था कि आप जल्द ही हमारी आइकॉनिक फिल्मों से एक का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. हमारी स्टोरी लैब है, जहां उस पर काम चल रहा है और उस विभाग का मैं हेड हूं. लोगों को नोस्टैल्जिया पसंद है, और खलनायक का बल्लू बलराम स्क्रीन पर एक भव्य अंदाज में नजर आ सकता है. सुभाषा घई खलनायक, कर्मा, राम लखन, ताल, सौदागर और परदेस जैसी फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं।
यही नहीं, सुभाष घई ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह खलनायक के 30 साल पूरा होने पर फिल्म को दोबारा रिलीज करने जा रहे हैं. संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की ‘खलनायक’ छह अगस्त, 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इसे चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने की तैयारी है. देखें और कौन-कौन से डायरेक्टर पुराने दिग्गज सितारों के साथ सिल्वरस्क्रीन पर वापसी करते हैं।